अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामराज्य के रूप में पारित होंगी सभी योजनाएं: विजय शंकर।

रामराज्य के रूप में पारित होंगी सभी योजनाएं: विजय शंकर।
अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की तीन दिवसीय बैठक रविवार को कारसेवकपुरम में शुरू हुई। बैठक में धर्मांतरण व लव जिहाद पर अंकुश लगाने को लेकर मंथन किया गया। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश रामराज्य की दिशा में किस तरह आगे बढ़े, इसको लेकर भी चर्चा हुई।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देश में एक माहौल बना है। रामराज्य के रूप में सभी कार्य योजना पारित होगी। कहा कि चुनाव हमारा विषय नहीं लेकिन मतदान शत-प्रतिशत हो इसका आग्रह हम हिंदू समाज से हर बार करते हैं, इस बार भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रन्यासी मंडल की बैठक हर वर्ष होती है। जिसमें संगठन की योजना संगठन की रचना, काम का विस्तार योजना का विस्तार इन सब विषयों पर चर्चा होती है। सभी कार्यकर्ता योजना को लेकर अपने क्षेत्र में जाते हैं और क्षेत्र में सारी योजना लागू की जाती है। इस दृष्टि से आगे कार्य योजना बनती है और कार्य होता है।

बैठक में विहिप के पालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी, विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र, अध्यक्ष डॉ़ आरएन सिंह, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष चंपत राय, धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय, महामंत्री मिलिंद परांडे, संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डॉ़ सुरेंद्र जैन,अंबरीश सिंह, गजेंद्र सिंह समेत विश्व भर से आए करीब 400 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अध्यक्षता कर रहे महंत डॉ़ रामानंद दास ने कहा कि विहिप के संघर्ष का परिणाम है कि केंद्र व राज्य में राष्ट्रवादी सरकार हैं। राष्ट्रवाद का जो बीज अंकुरित होकर वृक्ष के रूप में प्रकट हुआ है, उसकी जड़ों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। हमें राष्ट्रवाद की अलख जगाए रखनी होगी । ऐसा रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम अखंड भारत को प्राप्त कर लेंगे।

विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और उसके सहयोगी संगठनों बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृ-शक्ति के प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। शिविर में देश के हजारों हिंदू युवा भाग लेंगे और राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होंगे। देश भर में 500 से अधिक कैंप लगाए जाएंगे।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

13 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago