अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामपथ पर हाइड्रा की चपेट में आया वृद्ध, मशीन छोड़कर भागा ड्राइवर।

रामपथ पर हाइड्रा की चपेट में आया वृद्ध, मशीन छोड़कर भागा ड्राइवर।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम अस्पताल के सामने बुधवार सुबह निर्माणाधीन रामपथ पर कार्य कर रही हाइड्रा मशीन की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मशीन का पहिया वृद्ध के पैर पर चढ़ गया। घटना के बाद ड्राइवर मशीन छोड़कर फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अयोध्या के कजियाना क्षेत्र निवासी 70 वर्ष गिरजा प्रसाद पांडेय अपने घर से हनुमानगढ़ी की तरफ़ जा रहे थे। श्रीराम अस्पताल के सामने से आ रहे एक हाइड्रा मशीन की चपेट में बुजुर्ग आ गए। स्थानीय लोग उन्हें श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक वृद्ध का पैर मशीन का पहिया चढ़ने के कारण पर बुरी तरीके से जख्मी हो गया है। इससे पहले भी तीन घटनाएं निर्माण कार्य में लगी मशीनों के चलते हो चुकी हैं।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago