अयोध्या उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने अवध विवि में चल रही परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

राज्यपाल ने अवध विवि में चल रही परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ परिसर की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में तालाब निर्माण एवं उसके सौर्दयीकरण के लिए विश्वविद्यालय स्तर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को शासकीय कार्यदायी एजेंसी के चयनित किए जाने से अवगत कराया गया। वही विश्वविद्यालय में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को लेकर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्वतंत्र फीडर की स्थापना की प्रगति भी जानी एवं उसे शीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में पेयजल व्यवस्था को सुुनिश्चित कराने एवं एसटीपी के निर्माण हेतु नामित कार्यदायी एजेंसी उप्र जल निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था एवं सीवर लाइन बिछाने की कार्य प्रगति को भी परखा। बैठक में राज्यपाल ने छात्रावास के कमरों में आलमारी बनवाये जाने के प्रस्ताव पर शासकीय कार्यदायी एजेंसी से कार्य निष्पादन के अनुमोदन की जानकारी प्राप्त की। बैठक में ईडीपी बेसमेंट जीर्णोद्धार के लिए शासकीय कार्यदायी एजेंसी यूपीआरएनएसएस को चयनित किए जाने से सूचित किया गया। बैठक में एजेंसी को वाॅटर ट्रॅफिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ द्वारा स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न कराने का निर्देश प्रदान किया गया। बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों से नवीन परिसर में निर्माणाधीन भवनों की विस्तृत जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश प्रदान किया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे, विशेष कार्याधिकारी अशोक देशाई, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. एसके रायजादा, समर्थ समनव्यक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, यूपीपीसीएल व जलनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago