अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरण समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरण समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक।

अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा एक्शन प्लान बनाये जाने हेतु अब तक की तैयारी व इससे सम्बंधित बिन्दुओं पर समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मा0 एन0जी0टी0 के वाद के आदेश के क्रम में व त्रिलोदकी नदी के जीर्णोद्धार की प्रगति के बारे में लोक निर्माण, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जमथरा स्थित 33 एमएलडी एसटीपी से सम्बंधित समस्त अनटैब्ड नालों को टैब्ड करने व जी0डी0पी0एम0एस0 पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाले समस्त सूचनाएं संबंधित विभागों द्वारा ससमय दिये जाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा संबंधित अधिकारियों से की। इसके साथ-साथ जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों द्वारा उत्पन्न पीएम 10 पार्टिकल्स के प्रदूषण, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सभी वेटलैंड के सुन्दरीकरण, जनपद अयोध्या को स्वच्छ शहर बनाने हेतु प्रत्येक वार्ड में पृथक्करण केन्द्र व कंपोस्टिंग पिट की स्थापना पर समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, लिक्विड वेस्ट व बायोमेडिकल वेस्ट पर सम्बंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने जनपद में स्थित प्रमुख औद्योगिक निकायों द्वारा रखे गये सी0एस0आर0 फंड को मा0 एन0जी0टी0 आदेशानुसार जिला पर्यावरण समिति के कार्यो में लगाये जाने सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रखर गुप्ता, सचिव विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago