लखनऊ

राजधानी लखनऊ में अपहरण कर नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार।

राजधानी लखनऊ में अपहरण कर नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। कैंट इलाके में बाराबंकी से अपने नानी के घर आई नाबालिग 27 जून को अचानक गायब हो गई थी, जब दूसरे दिन वह घर वापस आई तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इस पर पीड़िता की मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

20 जून को बाराबंकी की रहने वाली 15 साल की किशोरी अपनी नानी की देखभाल करने के लिए राजधानी के कैंट इलाके में रहने आई थी और 27 जून को अचानक वह नानी के घर से गायब हो गई।  उसकी नानी ने कैंट थाने में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं एसीपी कैंट अभिनव ने बताया कि पीड़िता की नानी और मां ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की एक टीम बच्ची को ढूंढ रही थी। दूसरे दिन थाने में किशोरी के साथ गैंगरेप होने की शिकायत दर्ज कराई गई। तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago