
यूपी में कल छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल और सभी सरकारी दफ्तर, सीएम योगी ने किया सार्वजनिक अवकाश का ऐलान।
लखनऊ।
यूपी में शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है। विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्तूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है। नवमी शनिवार को मान ली गई थी। ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी।
नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक 11 अक्टूबर को नवमी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More