अयोध्या उत्तर प्रदेश

यूनियन बैंक ने हनुमानगढ़ी को अर्पित किए वाटर कूलर, एयर कूलर व एलईडी टीवी।

यूनियन बैंक ने हनुमानगढ़ी को अर्पित किए वाटर कूलर, एयर कूलर व एलईडी टीवी।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने सामाजिक और बैंकिंग दायित्वों के तहत देवकाली बाईपास स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विपणन प्रभाग कक्ष की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन लखनऊ अंचल के प्रमुख राजेश कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख ने बताया कि विपणन प्रभाग कक्ष में ऋण और जमा संग्रहण से जुड़े कार्यों को संचालित किया जाएगा, जहां अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है। इससे ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।
बैंक की ओर से धार्मिक नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 8 वाटर कूलर, 6 एयर कूलर और 2 एलईडी टीवी उपलब्ध कराए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्य आमजन की सुविधा और सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम में लखनऊ अंचल कार्यालय, अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय और स्थानीय शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्षेत्र प्रमुख रमेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago