सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केस दर्ज।

युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केस दर्ज।

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर जिले में एक युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पीड़िता जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि करीब 15 माह पूर्व एक युवक ने अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती की थी। बीते 20 अगस्त को वह युवक से मिलने कलेक्ट्रेट में आई, तो उसे बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया। शंका होने पर युवती ने पूछा तो उसने अपना नाम महमूद खान बताते हुए कहा कि धर्म स्वीकार करते हुए शादी नहीं करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी दो-तीन लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने लगा। जबरन मांस भी खिला दिया। बीती 25 नवंबर को आरोपी के कमरे पर नहीं रहने से युवती भाग निकली।

रविवार को आरोपी ने फोन करके कहा कि नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वह शहर पहुंची तो आरोपी ने नशा युक्त चाय पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मारा-पीटा।

मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारद मुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच चल रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago