युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

images 78 - युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात एक युवती से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में युवती के भाई ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी।
  • मामला सैदपुर चौकी क्षेत्र के  गांव शुक्लन पुरवा मजरे बिहारा का है।पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात युवती अपनी मां के साथ आंगन में सो रही थी।तभी मौका ताड़कर गांव का ही एक युवक पीछे की दीवार के सहारे आंगन में उतर आया और युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
  • युवती की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया।युवती के शोर मचाने पर युवक दीवार फांद कर भाग निकला।इस मामले में युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी आये दिन उसकी बहन को परेशान करता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी तय है।आरोपी दबंग किस्म का युवक है।वह बहन की शादी में भी खलल डाल सकता है।
  • मवई के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर गांव के ही रामकरन यादव के विरुद्ध धारा 452,354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।शुक्रवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि राम करन गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की तरफ जा रहा है सूचना पर चौकी इंचार्ज जय किशोर अवस्थी ,सिपाही आशीष कुमार मौके पर पहुँच कर  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago