hghgh - युवती ने खाया जहर, 29 दिसंबर को होनी थी सगाई।

युवती ने खाया जहर, 29 दिसंबर को होनी थी सगाई।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवती ने खाया जहर, 29 दिसंबर को होनी थी सगाई।

hghgh - युवती ने खाया जहर, 29 दिसंबर को होनी थी सगाई।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में कुमारगंज थाना क्षेत्र बुधवार की शाम एक युवती ने प्रेमी से शादी ना होने की आशंका में जहर खा लिया। इसके बाद युवती को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही युवती का प्रेमी भी अस्पताल पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग गोकुला सथरी गांव के एक युवक से चल रहा था। लड़की के नाना इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। परिवार चाहता था कि लड़की की शादी किसी और जगह हो। युवती छोटे से ही अपने नाना के घर रह रही थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी थी। बुधवार की शाम, जब परिवार ने प्रेम संबंध के खिलाफ विरोध किया, तो लड़की ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर परिवार के सदस्य तुरंत उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक डॉ. तनुज कुमार चौधरी ने बताया-समय पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई।

युवती के नाना ने बताया- 29 दिसंबर को बरीक्षा कर शादी की तारीख तय करने की योजना थी। हमने लड़की से कहा था कि अगर आप वही शादी करना चाहते हैं तो ठीक है। परीक्षा के बाद तारीख तय हो जाएगी। लेकिन उसे शंका थी कि कहीं शादी किसी और जगह ना कर दी जाए। इसी कारण उसने जहर खा लिया।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और युवती की सुरक्षा के साथ-साथ घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *