अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवती के साथ हुई मारपीट व अभद्रता, शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।

युवती के साथ हुई मारपीट व अभद्रता, शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र युवती के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने की अभद्रता जिसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ की अभद्रता एवं मारपीट। पीड़िता के पिता द्वारा के द्वारा थाने पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने की उक्त लोगो पर कोई कार्रवाई नही की। बल्कि आरोपी की तरफ से पीड़ित के खिलाफ के उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया गया, पीड़िता का पिता बार-बार थाने , एएसपी के यहां चक्कर लगा रहा है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परोमा (घुस पुरवा) गांव का है। पीड़िता के पिता अली हुसैन ने बताया कि 5 मार्च 2025 को मेरी पुत्री अपने गिरे सूखे आम की डाल जो गिर गया था। उसे लाने गयी थी, विपक्षीगण मेरी पुत्री को अकेला पाकर उल्टी सीधी बातें करते हुए मारने पीटने लगे, और बदतमीजी करने लगे, मेरी पत्नी गोहार लगाई, तब विपक्षी मेरी पत्नी आसमा को एक डन्डा खींचकर मारा वह गिर गयी। तब तक गाँव के लोग पहुँचकर मेरी पुत्री व पत्नी की जान बचाए। विपक्षीगण शीघ्र ही जान से पूरे परिवार को मार डालने तथा इज्जत बिगाड़ देने की धमकी दे रहे हैं । मेरी पुत्री ने उसी दिन थाने में प्रार्थना-पत्र दिया। किन्तु न तो एफ०आई०आर० दर्ज हुई न डाक्टरी ही कराया गया। मेरे व मेरी पुत्री के शरीर व गले पर चोटे आई हैं।

उधर कोतवाली पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू।

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

8 hours ago

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

3 days ago