युवती की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत

युवती की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत|

बीकापुर_अयोध्या|

कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लौटन का पुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय युवती की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि रामनगर निवासी बेबी पुत्री उमाशंकर यादव रविवार रात घर के भीतर लोहे का दरवाजा बंद कर रही थी। इसी दौरान दरवाजे से सट कर गुजर रही विद्युत केबल तार की चपेट में आ गई। और बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला चिकित्सालय में जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय से किशोरी के शव को रिकाबगंज चौकी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम और गांव में शोक छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया कि मृतक युवती अभी आविवाहित थी। घर में विद्युत वायरिंग का कार्य चल रहा था। लोहे के दरवाजे से छूकर विद्युत तार कमरे के अंदर गया था। दरवाजा बंद करने के दौरान तार कट गया तथा तार में प्रवाहित विद्युत करंट लोहे के दरवाजे में फैल गया। जिसके चलते किशोरी की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक किशोरी दो भाई और दो बहनों में छोटी थी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago