युवती का घर के भीतर दुपट्टे से लटकता मिला शव|

युवती का घर के भीतर दुपट्टे से लटकता मिला शव|

बीकापुर_अयोध्या|

कोतवाली क्षेत्र के भीखीसराय निवासी करीब 20 वर्षीय युवती ज्योति पुत्री धर्मराज पासवान का मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के भीतर कमरे में लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। कमरे का दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा ज्योति का शव नीचे उतार लिया गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाली उप निरीक्षक शशिकत पटेल, महिला उपनिरीक्षक पूजा राज ने पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता धर्मराज द्वारा बताया गया कि मृतका कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उपचार कराया जा रहा था। पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया जा चुका था। मृतकों की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है।
प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago