बीकापुर - अयोध्या

युवक पर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज।

युवक पर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी संतोष पाल ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 28 फरवरी को रात करीब 10 बजे वह अपने काम से लौटकर घर जा रहे थे। ब्लॉक रोड पर भारतीय स्टेट बैंक से पहले स्थित मस्जिद के पास तेंदुआ की तरफ जैसे ही पहुंचे, तेंदुआ माफी निवासी दिनेश प्रजापति ने लकड़ी के मोटे डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके पीठ और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक हाथ टूट गया है। चोट लगने से वह घटनास्थल पर ही गिर गए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग इकट्ठा हो गए।

कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (प्रेस न्यूज)

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago