
मौसम में बदलाव के आसार दो दिन बारिश की संभावना।
अयोध्या।
अयोध्या मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार बन रहे हैं। एक बार फिर मानसून के थोड़ा सक्रिय होने की उम्मीद जगी है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। धान बोने वाले किसान भी बेसब्री से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार मानसून का नया सिस्टम बन रहा है। ऐसे में अयोध्या समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच मंगलवार को तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक 37.5 हो गया। ऐसे में सुबह से ही धूप की तपिश सताने लगी। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 28.5 रहा।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More