
अयोध्या जिले के बीकापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत असकरनपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा उपवन वाटिका के लिए ग्रामीणों के यहां से आंगन की मिट्टी और अक्षत संग्रहित किया गया। इस दौरान पंचायत भवन पर जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। गोष्टी को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम के जुलाई संस्करण में की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लिए अपना बलिदान दे चुके शहीदों को याद करना है। ताकि आने वाली पीढ़ी को इन वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी जा सके।
इस मौके पर ग्राम पंचायत में एक बैठक का आयोजन पंचायत भवन पर किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत के आवास विहीन परिवारों की सूची तैयार की गई। बैठक में ग्राम प्रधान आशा देवी, सचिव धनंजय मौर्य, रोजगार सेवक अजीत यादव, पंचायत सहायक जयंती दूबे, हरिओम, प्रमोद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More