
अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में सोमवार को सर्वर ठप होने से खून जांच व रिपोर्ट प्राप्त करने आए मरीजों को उमस भरी गर्मी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद सर्वर दुरुस्त होने पर बमुश्किल जांचें हो सकीं, तब तक कई मरीज बिना जांच कराए ही लौटने को विवश हुए।
मेडिकल कॉलेज में सुबह अचानक सर्वर ठप हो गया। इस वजह से माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी से संबंधित तमाम जांचों के लिए न तो पंजीकरण हो सका ना ही मरीजों को रिपोर्ट ही मिल सकी। मरीज सुबह करीब नौ बजे से ही काउंटर पर लगाए खड़े रहे। कुछ लोग तो बिना जांच कराए व रिपोर्ट लिए ही चले गए, लेकिन कुछ तमाम संघर्ष करके डटे रहे। करीब 11:30 बजे के लगभग दोबारा सर्वर चालू हुआ तो रुके हुए लोगों की जांच हो सकी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा ने बताया कि कुछ समय के लिए सर्वर ठप होने से दिक्कत हुई थी। 12 बजे के बाद मरम्मत होने पर जांच व रिपोर्ट वितरण किया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More