मुर्दों के खातों में भेज दी करोड़ों की किसान सम्मान निधि

मुर्दों के खातों में भेज दी करोड़ों की किसान सम्मान निधि |

अयोध्या|
किसान सम्मान निधि को लेकर जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 7352 मृत किसान पीएम सम्मान निधि ले रहे हैं।
एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस योजना में अब तक 11 बार दो-दो हजार रुपये कुल 16 करोड़ 17 लाख 44 हजार रुपये इन किसानों के खाते जा चुके हैं।
लगातार हो चल रहे सत्यापन में इसका खुलासा होने के बाद कृषि विभाग अब मुर्दों की दी गई राशि की वसूली करने की तैयारी में है। जिले में कुल 375818 किसान हैं।
सम्मान निधि में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद अब तक हुए सत्यापन के बाद जो तस्वीर सामने आई वो चौंकाने वाली है। इस सत्यापन के अनुसार करीब 7352 ऐसे किसान हैं जिनकी एक या दो किश्त के बाद मौत हो गई।
इसके बाद भी उनके खाते में किसान सम्मान राशि भेजी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में 870, रुदौली में 1861, बीकापुर में 1725, मिल्कीपुर में 1361 व सोहावल में 1535 किसान मृत हो चुके हैं।
कृषि विभाग द्वारा कराए गए भूलेख सत्यापन में यह आंकड़ा सामने आया है। हालांकि अभी तक केवल 74.14 फीसदी 278782 किसानों का ही सत्यापन का कार्य हुआ है।
अभी भी 97036 किसानों का सत्यापन बाकी है। ऐसे में शत प्रतिशत सत्यापन की रिपोर्ट सामने आने पर और भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ सकते हैं।
इस योजना का लाभ भूमिहीन किसान भी उठा रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक भूमिहीन इस योजना के लिए पात्र ही नहीं हैं। आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 8350 भूमिहीन किसान चिह्नित किए गए हैं।
जो पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तहसील सदर में 2427, रुदौली में 1095, बीकापुर में 3817, मिल्कीपुर में 687 व सोहावल में 324 किसान हैं ऐसे हैं जो भूमिहीन होने के बावजूद किसान सम्मान निधि की राशि डकार रहे हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत एक दिसंबर 2018 को गई थी। यह योजना किसानों की आय बढ़ानेे के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
ये राशि किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपये भेजी जाती है। जिले में अब तक किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 किस्त दी जा चुकी हैं।
मृतक किसानों की संख्या
सदर 870
रुदौली 1861
बीकापुर 1725
मिल्कीपुर 1361
सोहावल 1535
अभी भूलेख सत्यापन का काम चल रहा है। जिन किसानों को मृत्यु के बाद किसान सम्मान निधि की किस्त गई है। उसको वापस कराया जाएगा। मृत किसान के परिजनों को वरासत होने के बाद उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। उनसे हर हाल में रिकवरी कराई जाएगी।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

18 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago