सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

मीटर रीडिंग से छेड़छाड करता था संविदा कर्मी।

मीटर रीडिंग से छेड़छाड़ करता था संविदा कर्मी।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में बिजली विभाग के संविदा कर्मी ही विभाग को चूना लगाने की ठान चुके हैं। ब्लॉक क्षेत्र कूरेभार में उपभोक्ताओं से हजारों रुपये लेकर मीटर रीडिंग से छेड़छाडं करने वाले संविदा कर्मी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उपभोक्ताओं ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर बिजली विभाग को इस सूचना से अवगत कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर निवासी सूरज यादव कस्बे में संविदा पर मीटर रीडिंग का काम करता है। जहां पर मीटर रीडिंग से बिल कम करने के लिए सूरज पर कूरेभार कस्बे के निवासी टिंकू, सफीर खान व त्रिभुवन से दस हजार रुपये लेने का आरोप था। जब तीनों ने सूरज से पैसे की मांग की तो वो इंकार करने लगा। इन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बिजली उपभोक्ताओं के मुताबिक सूरज यादव बिजली विभाग को काफी दिनों से चपत लगा रहा था।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि उपरोक्त मामले में तीनों बिजली उपभोक्ताओं से तहरीर लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अभी तक विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago