
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हो रहे आयोजनों से भाजपा ने विपक्षी दलों पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से शुरुआती बढ़त प्राप्त कर ली है। गुरुवार को भगवान राम के अनुज भाई भरत जी की तपस्थली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा कर लोकसभा की सियासी पिच को भाजपा के लिए और अनुकूल बनायेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री की सभा गुरुवार सुबह नौ बजे होगी, लेकिन वह बुधवार शाम छह बजे ही यहां पहुंच गए।
बुधवार शाम को वह यहां पहुंचकर मंडलायुक्त सभागार में रामनगरी में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह निर्माणाधीन कुछ योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी में भाजपा भी जोर-शोर से जुट गई है। लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों व पार्टी के सभी मोर्चों को दायित्व सौंपे गए हैं।
इसको लेकर पार्टी कार्यालय पर बैठक भी हुई, जिसमें सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सभा की तैयारियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण किया। तय किया गया कि सभी वार्डों व बूथों में पदाधिकारी लोगों से संपर्क करके उन्हें सभा के लिए आमंत्रित करें।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More