
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छह में से दो महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत सौंप दिए हैं। दिल्ली पुलिस इन सबूतों की जांच करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन एक वरिष्ठ सूत्र ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने जा रही है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि नाबालिग समेत दो महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऐसे पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जो बृजभूषण के खिलाफ उनके आरोपों को साबित कर सकें। दिल्ली पुलिस ने इस बयान की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के सामने दो महिला पहलवानों, एक इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच ने गवाही दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 जून को बालिग पहलवानों से जुड़े मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। वहीं, नाबालिग पहलवान के केस में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। नाबालिग पहलवान यौन शोषण के आरोप वापस ले चुकी है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि 15 जून को चार्जशीट आने का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More