
महिला का अश्लील वीडियो सोशल-मीडिया पर शेयर करने की धमकी,युवक ने पीड़िता का नहाते हुए बनाया वीडियो।
हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज के थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने गांव के ही युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने और पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि आरोपी अनुज कुमार ग्राम मनावा का निवासी है और वह पिछले चार महीनों से उसे फोन कर रहा था। शुरू में आरोपी बात करने का प्रयास करता रहा, लेकिन बीते एक महीने से उसने परेशान करना और धमकियां देना शुरू कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि अनुज ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह धमकाकर एक और वीडियो बनवाया। उसके बाद आरोपी युवक महिला से अश्लील वीडियो बनवा के मांगता था। जब महिला ने वीडियो भेजने से मना किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि उसने युवक से मिल रही धमकी की वजह से ये बात अपनी पति को बताई। पति के हस्तक्षेप करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो को महिला के कुछ रिश्तेदारों को भेज दिया। अब वह सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो शेयर न करने की शर्त पर 2 लाख रुपए की मांग कर रहा है।
थाना अध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More