महंत राजूदास के बयान को लेकर भड़की महिला सभा, थाने में दी तहरीर।

महंत राजूदास के बयान को लेकर भड़की महिला सभा, थाने में दी तहरीर।

अयोध्या।

अयोध्या हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिए गए बयान के बाद शनिवार को उनका एक और बयान वाला वीडियो वायरल हो रहा है।  इस वायरल वीडियो में महंत राजूदास की टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर कमेटी ने तीखा आक्रोश जताया है। महिला सभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कुछ देर धरना दे एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

समाजवादी पार्टी अपने कार्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी करतीं हुई कोतवाली पहुंची महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष कुछ देर धरना देते हुए नारेबाजी की।

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने वार्ता के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला सभा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कथित महंत का यह बयान नारी समाज का घोर अपमान और संत आचरण के विपरीत है। कहा गया है यह समाज के प्रति घृणा और टकराव पैदा करने वाला है।

इस अवसर पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, महानगर अध्यक्ष अर्पणा जायसवाल, समेत अपने तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago