महंत गिरीशपति त्रिपाठी को भाजपा ने बनाया अयोध्या का मेयर प्रत्याशी।

महंत गिरीशपति त्रिपाठी को भाजपा ने बनाया अयोध्या का मेयर प्रत्याशी।

फेसबुक फोटो।

अयोध्या ।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ने अयोध्या नगर निगम से महंत गिरीश पति त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए अपनी पार्टी से मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश मंदिर के गिरीश पति त्रिपाठी महंत हैं, वह 2014 के पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पीठ से पूर्वांचल के करीब 10 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। जो उनके शिष्य भी हैं।  भाजपा पार्टी ने अयोध्या से इस बार ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया है।  भाजपा के अयोध्या नगर निगम के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा अयोध्या नगर निगम संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित होने के बाद भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2 बजे गांधी पार्क में सभा होगी।  भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सभा को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अयोध्या नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी सम्बोधित करेंगें। सभा के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ की उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारियां सौपी गयी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago