मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले बच्चों को कार ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत।

मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले बच्चों को कार ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत।


बाराबंकी।

मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रौंदते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ में जा टकराई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। जहां तीन बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई। घटना बदोसराय कस्बे की है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के जयहिंद स्कूल के करीब मस्जिद पर सुबह नमाज पढ़ने के लिए रोजाना की तरह कई लोग आए हुए थे। नमाज पढ़ने के बाद मो. खालिद, मो.शाह ,मो. रेहान,और मो. रईश, निवासीगण कस्बा बदोसरांय सुबह करीब छह बजे फजर की नमाज पढ़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। चारों बच्चे सड़क पर एक साथ कुछ दूर आगे ही बढ़े थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नंबर यूपी 41 बीई 2399 ने चारों को रौंद दिया और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। घटना में चारों बच्चे लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर तत्काल परिजन भी पहुंच गए। सभी ने तत्काल गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। जहा मौजूद चिकित्सक डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान ही घटना में घायल मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रेहान मोहम्मद शाह की मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद रईश का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago