
अयोध्या शहर में मच्छरों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। जिससे मच्छरों के द्वारा होने वाली बीमारियों के मरीजों से जिला व मंडलीय चिकित्सालय भरा पड़ा है। न तो नगर निगम मच्छरों की संख्या घटाने की व्यवस्था कर पा रहा है और न ही सरकारी चिकित्सालय बढ़ते मरीजों की भीड़ को बेहतर इलाज दे पा रहा है। शहर में रोज फागिंग न होने व जल भराव वाली जगह पर दवा का छिड़काव ना होने का आरोप स्थानीय लोगों से लेकर पार्षदों ने लगाए है।
चंद्रशेखर नगर वार्ड से पार्षद व नेता प्रतिपक्ष विशाल पाल का कहना है कि नालों की निरंतर सफाई नहीं होती है। जिससे जल निकासी की समस्याएं रहती हैं। नगर निगम के पास सीमित संसाधन है। कर्मचारियों की भी कमी है। गलियों की सफाईयों पर भी नगर निगम का फोकस नहीं रहता है। रोस्टर के अनुसार 15 दिन में एक बार फागिंग होती है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए इसे रोजाना होना चाहिए।
कल्याण सिंह वार्ड से पार्षद सूर्यकुमार सूर्या का कहना है कि इलाहाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने काफी दिनों से जल भराव रहता है। पिछले 4 महीने में इसकी 10 बार एप्लीकेशन नगर निगम में दी। यहां से अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है । कई बार निरीक्षण हुआ परंतु इस समस्या से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वार्ड में फागिंग कम होती है 2 महीने में कहीं एक बार फागिंग नजर आती है । सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More