अयोध्या उत्तर प्रदेश

मनमानी रोकने को यातायात पुलिस ने जारी की ई रिक्शा की किराया सूची।

मनमानी रोकने को यातायात पुलिस ने जारी की ई रिक्शा की किराया सूची।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी दर्शन-पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से ई-रिक्शा चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूली की शिकायतों को लेकर यातायात पुलिस ने किराया सूची तैयार कराई है। इसको जल्द ही सभी ई रिक्शा, ऑटो टेंपो और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की तादात में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौके का फायदा उठाते हुए मनमाना और कई गुना किराया उसूल ने की शिकायतें आ रही हैं।

गैर प्रांत के लोगों से रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा समेत अन्य गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। कई मामलों में तो नोंकझोंक और विवाद की नौबत आई तथा स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किराए की अतिरिक्त रकम वापस कराई।अब यातायात पुलिस ने यूनियन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद अयोध्या के विभिन्न मार्गों के लिए ई रिक्शा के लिए किराये का निर्धारण किया है। जिसके तहत न्यूनतम किराया 10 रुपया और अधिकतम 30 रुपया तय किया गया है। साथ अयोध्या धाम दर्शन के लिए पुलिस ने रिजर्व किए जाने के मामले में पांच सवारी को आधार मान अधिकतम किराया 400 रूपये तय किया है।

यातायात पुलिस के निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है। साथ ही श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ के चलते रामनगरी अयोध्या में टेढ़ी बाजार से लेकर नया घाट के बीच सवारी वाहनों का संचालन रोका गया है।

उन्होंने बताया कि ज्यादा किराया वसूले जाने की शिकायतों को लेकर विभिन्न मार्गों पर किराया तय किया गया है। इसको जल्द ही सभी ई रिक्शा वाहनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराया जाएगा। साथ ही अधिक किराया वसूली की शिकायत के लिए पुलिस और संगठन का संपर्क नंबर जारी किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

3 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

5 days ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago