
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र की शक्तिनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद देवकाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बीकापुर क्षेत्र में मजदूरी करने गए उसके पति तथा गोसाईगंज से मायके वालों को बुलाया और गुरुवार रात में ही पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मजदूर की बीबी ने आत्महत्या की है और उसके दो बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह मूलरूप से गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर बिसौरा का रहने वाला धीरज विश्वकर्मा यहां नगर कोतवाली के शक्ति नगर कॉलोनी में विगत 3 वर्षों से अपनी पत्नी तथा दो बच्चों पुत्री सानवी 8 वर्ष और पुत्र आर्यन 3 वर्ष के साथ किराए पर कमरा लेकर द्वितीय तल पर रहता है।
गुरुवार को वह मजदूरी के सिलसिले में बीकापुर गया था। इसी बीच उसकी पत्नी 28 वर्षीय दिव्या विश्वकर्मा ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई तथा उसके पति धीरज विश्वकर्मा और पिता रामसेवक निवासी कलंदरपुर थाना गोसाईगंज को सूचना देकर मौके पर बुलाया तथा रात में ही पोस्टमार्टम करवाया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More