भूमि विवाद को लेकर हुई अधेड़ की हत्या का मामला|

भूमि विवाद को लेकर हुई अधेड़ की हत्या का मामला, आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने भेजा जेल |

हैदरगंज_अयोध्या|

हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल अधेड़ की हुई मौत के मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध हैदरगंज थाने में धारा 147, 148, 149, 302, 308, 323, 452, 504, 506, 120बी/34 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय कुमार एवं अंकित कुमार निवासी लौटनलाल का पुरवा जाना बाजार थाना हैदरगंज, के नाम एफ आई आर दर्ज हुई थी। जबकि अन्य आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। जिसमें राहुल पाण्डेय निवासी निधि का पूरा सहतीपुर जंगलवा थाना तारुन, प्रमोद निषाद उर्फ बोधे निवासी ग्राम सहतीपुर जंगलवा थाना तारुन, हीरा लाल उर्फ बुद्धु निवासी सहतीपुर जंगलवा थाना तारुन, संदीप कुमार गौड़ निवासी सहतीपुर जंगलवा थाना तारुन शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस द्वारा आला कत्ल भी बरामद किया गया है।
थाना अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है। बताया गया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार लौटनपुरवा में पुराने भूमि विवाद में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए।
बताया गया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार लौटनलाल का पुरवा में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने मंगलवार की रात राम नारायन के घर में घुसकर लाठी डंडों से रामनारायन और उसकी पत्नी सोना व पुत्री रेखा को बुरी तरह से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें तीनों बुरी तरह चोटिल हो गये थे। आनन – फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गृहस्वामी राम नारायन 55 वर्ष की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी व पुत्री की हालत गम्भीर देखते हुए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago