भारी बरसात से कई आसियाने ढहे, पतवार के छप्पर व बरसाती पन्नी लगा जिंदगी जीने को पात्र ग्रामीण मजबूर

20190927 203100 - भारी बरसात से कई आसियाने ढहे, पतवार के छप्पर व बरसाती पन्नी लगा जिंदगी जीने को पात्र ग्रामीण मजबूर

  • बरखा के स्वामी इंद्रदेव के कहर से सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • 4 दिनों से निरंतर हो रही बारिश से कच्चे मकान धराशाई
  • शासन प्रशासन के जारी आदेश के बावजूद भी गांव में अभी तक पात्रों को नहीं मिला आवास
  • पतवार के छप्पर व बरसाती पन्नी लगाकर जिंदगी जीने को मजबूर पात्र ग्रामीण
✍दिनेश कुमार वैश्य, बाबाबाजार/मवई
  • मवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में लगभग 50 से अधिक कच्चे मकान धराशाई हो गए। जिनमें से कुछ गृह स्वामियों को इस बरसात के मौसम में सोने को कौन कहे समुचित बैठने का स्थान भी नहीं बचा इनके समक्ष अब बरसात के स्वामी इंद्र देव के कहर से बचने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर के मजरा मोहल्ला निवासी रामकिशोर पुत्र धर्मपाल, रामबाबू पुत्र लक्ष्मीनारायण, रजनी पत्नी राकेश कुमार ,शिव कुमार पुत्र राम दुलारे ,पप्पू पुत्र परसराम मौर्य, रिंकू पुत्र सीताराम का कच्चा घर इस बरसात की भेंट चढ़ गया। कोठरी दीवारें सब धराशाई हो गई रजनी पत्ती राकेश की दो बेटियां कच्ची कोठरी छत गिरने से बाल-बाल बची।
  • इसी क्रम में भवनियापुर निवासी राममिलन पुत्र भाई लाल रैदास, रति पाल पुत्र बाबादीन रैदास का पूरा घर गिर गया है यह पन्नी लगाकर छप्पर रखकर इस बरसात की मार सह रहे हैं। जिन्हें सर छुपाने की कोई व्यवस्था नहीं है इसी क्रम में ग्राम पंचायत भवानीपुर के मजरा बहापुर निवासी तिलक राम पुत्र रामनिवास, रामनाथ पुत्र सुख दीन, शशिकांत पुत्र कल्लू रावत, राजेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल, रवि कुमार पुत्र राम उजीरे भवानीपुर मुख्य गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र साहेब लाल का कच्चा घर इस तेज बारिश में धराशाई हो गया। जिनके समक्ष तेज बारिश में अपना तथा परिवार की सरपरस्ती करना जटिल समस्या बन गई है।
  • उल्लेखनीय बात यह है कि तहसील प्रशासन द्वारा बरसात में धराशाई हुए कच्चे मकानों की जायजा लेने तथा सर्वे कराए जाने का कार्य संबंधित हल्का लेखपाल के माध्यम से करा के उन्हें अंशदान दिया जाता है। परंतु यहां भवानीपुर ग्राम पंचायत में जांच व उचित कार्रवाई को कौन कहे किसी भी राजस्व कर्मी द्वारा मौके पर जाकर धराशाई कच्चे ग्रह स्वामी व पीड़ितों से उनकी समस्या की जानकारी लेना कुशल क्षेम जानना उनके दरवाजे पर जाना अपनी तौहीन समझते हैं।
  • तेज बरसात के कारण कुछ धराशाई गृह स्वामियों, पीड़ितों का हाल जानने के लिए स्वयं नवागत तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह उसके घर पहुंची और पीडि़त की समस्या को सुनकर यथोचित सहयोग दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

2 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

3 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

4 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

10 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago