भारत ने लिया पुलवामा का बदला, भारतीय वायुसेना ने LOC के पार जाकर जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र

भारत ने लिया पुलवामा का बदला, भारतीय वायुसेना ने LOC

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है. भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से है।

PicsArt 02 26 09.12.52 - भारत ने लिया पुलवामा का बदला, भारतीय वायुसेना ने LOC के पार जाकर जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र

  • भारत ने आतंकी कैंप पर हमला बोला
  • नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है. भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया.हालांकि, अभी इसकी आधाकारिक जानकारी का इंतजार है. मगर पाकिस्तान ने जिस तरह से दावा किया है, उससे यह लगता है कि भारत ने आतंकी कैंपों पर स्ट्राइक किया है और कई आतंकी कैंपों पर हमला बोला है. सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
  • भारतीय वायुसेना की ओर से स्ट्राइक की खबर इस लिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड छोड़ा. मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
  • पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
  • भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, “26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया…’ भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि IAF विमान ने एलओसी पार आतंकवादियों के कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम गिराए।
  • पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जेनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से भारतीय विमानों की घुसपैठ हुई. पाकिस्तान वायु सेना की ओर से प्रभावी प्रतिक्रिया देख भारतीय वायुसेना ने पेलोड छोड़ा. हालांकि, इसमें कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ।
  • इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को अग्रिम चौकियों और सीमा से सटे इलाकों को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते में छह दिन उन इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने उसका करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम के करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने अकारण ही गोलीबारी शुरू कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया.’
  • दरअसल, गुरुवार यानी 14 फरवरी को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे. उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी. आतंकवादी ने जिस कार से टक्कर मारी थी, उसमें करीब 60 किलो विस्फोटक थे. इसकी वजह से विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए।
Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago