अयोध्या उत्तर प्रदेश

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संभावित अयोध्या दौरे पर , मंदिर निर्माण से जुड़े 400 श्रमिकों करेंगी सम्मानित।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संभावित अयोध्या दौरे पर , मंदिर निर्माण से जुड़े 400 श्रमिकों करेंगी सम्मानित।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए, श्रीराम मंदिर निर्माण एवं उससे जुड़े आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि आगामी 19 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर अनौपचारिक सहमति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय, दिल्ली की ओर से 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई है। यह प्राचीन रामायण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को प्रदान की गई, जो अब श्रीराम मंदिर परिसर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य द्वारा राम यंत्र स्तोत्र भी ट्रस्ट को सौंपा गया है, जिसे मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि इन पवित्र ग्रंथों एवं ऐतिहासिक धरोहरों को श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए जाने की योजना है। इसके लिए प्राचीन रामायणों के चयन हेतु एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि श्रीरामलला के अस्थायी मंदिर को एक मेमोरियल के रूप में फरवरी माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं श्रीराम मंदिर आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक का कार्य मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर निर्माण से जुड़ी एजेंसियां एलएंडटी और टीसीएस अप्रैल के अंत तक अपना कार्य पूर्ण कर अयोध्या से वापस लौट जाएंगी।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि श्रीराम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक भी बनेगा।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

2 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

3 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

3 days ago

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More

3 days ago

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे : विनय कटियार।

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More

3 days ago