अयोध्या उत्तर प्रदेश

भाजपा ने आयोजित किया एनजीओ से जुड़ी महिलाओं का सम्मेलन।

भाजपा ने आयोजित किया एनजीओ से जुड़ी महिलाओं का सम्मेलन।

अयोध्या।

अयोध्या शक्ति वंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में स्वंय सेवी संस्थाओं की महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं के हितार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह थे।आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा लोक कल्याण तथा सभी के समुचित विकास को केन्द्र में रख कर सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण व क्रियान्वयन किया गया है। सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने का कार्य किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक पर कानून बना कर सरकार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार किया है। भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज की उन महिलाओं तक पहुंचने का अभियान जो लगातार समाजिक कार्यों से जुड़ कर महिलाओं के हित में कार्य कर रहीं है। आने वाले लोक सभा चुनाव में विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान आर्दश जागृति विकास एवं शिक्षण संस्थान की नेहा तिवारी, ग्रीन वर्ल्ड फाउन्डेशन की भारती सिंह, शारदा सेवा संस्थान की अशोका द्विवेदी, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास संस्थान की प्रतिमा शुक्ला, वात्सल्य योग सेन्टर की पूनम शुक्ला, सहित अन्य एनजीओ की कार्यकारिणी महिलाएं उपस्थित थी।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

21 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago