सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

भाई की हत्या, पिता हुआ जख्मी, पेड़ की डाल की काटने पर विवाद में हुई थी मारपीट।

भाई की हत्या, पिता हुआ जख्मी, पेड़ की डाल की  काटने पर विवाद में हुई थी मारपीट।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को सगे भाई ने भाई की हत्या कर दी और पिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहदिया गांव की है। मंगलवार दोपहर जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत मेहदिया गांव निवासी राजनाथ यादव ने अपने बड़े भाई राम मिलन और पिता राम जग को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर डाला। आनन-फानन में घायल पिता-पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान राम मिलन की मौत हो गई। जबकि पिता राम जग का इलाज जारी है।

परिवार वालो ने बताया कि घर के पास अर्जुन का पेड़ लगा हुआ था, जिसकी डाल घर पर लटक रही थी। इससे राम मिलन के परिवार को खतरा बना था। आज जब राम मिलन उसे काटने लगा तो उसके भाई राज नाथ ने विरोध किया। लेकिन वो डाल काटता रहा। तभी राज नाथ अपनी पत्नी व बेटे के साथ लाठी डंडा लेकर पहुंचा और राम मिलन को पीटने लगा। उस पर खून ऐसा सवार था कि बचाव में आए पिता राम जग के ऊपर भी उसने लाठियां बरसा दी।

इस मामले में जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago