अयोध्या उत्तर प्रदेश

भक्तिपथ पर लटक रहे तारों को जल्द कराया जाए भूमिगत।

भक्तिपथ पर लटक रहे तारों को जल्द कराया जाए भूमिगत। 

अयोध्या।
अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में रामपथ की ड्रेनेज व्यवस्था, भक्तिपथ सहित अन्य पथों के कार्यों के सम्बंध में बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, वी.सी. विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मण्डलायुक्त ने रामपथ के ड्रेनेज व्यवस्था हेतु पूर्व में दिये गये निर्देश के क्रम में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं जल निगम के द्वारा किये गये संयुक्त सर्वे में अयोध्या की वे गालियां जिनका पानी रामपथ के बने नाले से जुड़ना शेष है उनके प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी गलियां शेष बची है उन्हें तत्काल जुड़वाते हुए , यह सुनिश्चित किया जाय कि आगामी दिनों में बरसात आदि के कारण कही भी जलभराव की समस्या न होने पाये।

मण्डलायुक्त ने भक्तिपथ पर जो बिजली आदि के तार लटक रहे है उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्हें तत्काल भूमिगत करते हुए, दुरूस्त करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय सहित जल निगम एवम लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago