बीकापुर - अयोध्या

ब्लॉक में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला,वीडियो साक्ष्य से हुई कटान की पुष्टि, केस दर्ज।

बीकापुर ब्लॉक में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला,वीडियो साक्ष्य से हुई कटान की पुष्टि, केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोधय जिले के बीकापुर ब्लॉक परिसर में हरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में नई जांच से खुलासा हुआ है। वनदरोगा बब्लू प्रसाद ने 25 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता प्रदीप पांडेय की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान स्थल पर कुछ गड्ढे मिले। पूछताछ में पता चला कि ये गड्ढे पौधरोपण के लिए खोदे गए थे। हालांकि घटनास्थल पर कोई वृक्ष का ठूंठ नहीं मिला, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों से पेड़ों की कटाई की पुष्टि हुई। साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि चार यूकेलिप्टस और एक सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की गई।
इस मामले में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 (यथा संशोधित) के तहत रेंज एच-2 में केस संख्या-08/2025-26 दर्ज किया गया है। इससे पहले वनदरोगा अशोक सिंह यादव ने भी जांच की थी। लेकिन तब साक्ष्य नहीं मिलने के कारण वृक्ष कटान की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
जबकि ब्लॉक परिसर के पेड़ संपत्ति रजिस्टर में दर्ज हैं उसके लिए एक कमेटी है उसकी संस्तुति के बाद ही निविदा निकालकर नीलामी की जा सकती है। पर यहां किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago