तारुन-अयोध्या

बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद।

बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद।

तारून_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाने की पुलिस द्वारा बुजुर्ग की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बांस की लाठी बरामद हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि तारुन थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा हत्या के आरोपी राधेश्याम निषाद उर्फ करिया (पुत्र) राम अजोर निषाद निवासी केशेरुवा बुजुर्ग थाना तारुन को मुखबिर की सूचना पर केशरुवा चौराहे के पास बैंक के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल (बास लाठी) बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सूखे पेड़ की विवाद को लेकर सोमवार देर शाम खेत की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए केशरुवा बुजुर्ग निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामशंकर निषाद की हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे नंदलाल निषाद की तहरीर पर तारुन थाने की पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago