अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या दीपोत्सव 2023 – इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में जुटा अवध विश्वविद्यालय।

अयोध्या दीपोत्सव 2023 – इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में जुटा अवध विश्वविद्यालय।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी दीपोत्सव 2023 में इक्कीस लाख दीपक प्रज्जवलित करने की तैयारियों में अवध विश्वविद्यालय जुट गया है। इस दीपोंत्सव में 47 घाटों पर 24 लाख दिए बिछाए जाने है। जिसकी तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंनें बताया कि अयोध्या में 11 नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव को लेकर पूरी दुनिया देख रही है। इसको सभी के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग से विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा। हम सभी सौभाग्यशाली है कि प्रभु श्रीराम नगरी अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा पूरी दुनिया में है।

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय सातवीं बार दीपोत्सव में 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करने जा रहा है। छठवीं बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि कर्मठ स्वयंसेवकों की सूची शीघ्र ही उपलब्ध करा दे। 

कुलपति ने कहा कि राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख दीए बिछाये जायेंगे। इसके लिए 25 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेगे। आप सभी के सहयोग से पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कर अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

इस बैठक में विश्वविद्यालय दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रोफेसर एसएस मिश्र ने बताया कि इस दीपोत्सव में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर होनहार स्वयंसेवकों की जरूरत है। तीन अक्टूबर तक स्वयंसेवी संस्थाएं सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस बार स्वयंसेवकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड क्यूआर कोड से लैस होगा। बैठक में डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय सहित 33 स्वयंसेवी संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago