बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे “राणा” अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर किया नामांकन ।

बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे “राणा” अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर किया नामांकन ।

फेसबुक फोटो

बीकापुर अयोध्या।

नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे “राणा” ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कई भाजपा नेता और  जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान मौजूद रहे।   सोमवार को दूसरे चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन रहा। रविवार देर शाम भाजपा ने जिले के चार नगर निकायों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए राकेश पांडे “राणा” समर्थकों के साथ बीकापुर तहसील पहुंचे और नामांकन किया। राणा के नामांकन के दौरान जिले के सभा वार्ड के सभासद प्रत्याशी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राणा ने कहा कि बीकापुर नगर पंचायत में जो भी विकास कार्य रुके हुए है। उसे तीव्र गति से पूरा कराया जायेगा। बीकापुर नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाई जाएगी। पार्टी ने हम पर भरोसा किया है और हम उस भरोसे पर खरा उतरेंगे।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शिवम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, आदि  तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago