बीकापुर तहसील परिसर बना छुट्टा मवेशियों का अड्डा

बीकापुर तहसील परिसर बना छुट्टा मवेशियों का अड्डा
बीकापुर तहसील परिसर में आए दिन छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सड़कों पर भी मवेशी का झुंड जमा हो जाता है। जिससे लोग परेशान होते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। मवेशियों से फल-सब्जी दुकानदार सहित आम राहगीर भी पीड़ित हैं। राह चलते मवेशी कब किधर मुड़ जाए या किस पर वार कर दे, इसका किसी को पता नहीं होता। वहीं मवेशियों के हमले से कई लोग जख्मी हो चुके हैं।
इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने कई बार आवाज उठाई, धरना प्रदर्शन भी किया गया। परंतु उसको प्रशासनिक अधिकारियों ने कभी गंभीरता से नही लिया। इसके इतर जब कभी कोई विरोध करता है तो मवेशियों के मालिक भी झगड़ने के लिए उनके यहां पहुंच जाते हैं।
पशुओं के द्वारा पूरे तहसील परिसर में जगह-जगह गंदगी भी की जाती है। फिर भी न तो एसडीएम कोई ध्यान दे रहे हैं  लोगों का कहना है कि आमतौर पर मवेशियों के मालिक दूध निकाल कर उन्हें छुट्टा छोड़ देते हैं। ऐसे में उन पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago