अयोध्या उत्तर प्रदेश

बिहार जा रही बस में दो की मौत,आरटीओ चेकिंग के दौरान 3 घंटे तक खड़ी रही बसें।

बिहार जा रही बस में दो की मौत,आरटीओ चेकिंग के दौरान 3 घंटे तक खड़ी रही बस, उमस में बिगड़ी हालत।

अयोध्या।

अयोध्या के थाना रौनाही के टोल प्लाजा के पास बिहार जा रही दो बस में दो लोगों के मौत हो गई है। बताया जा रहा है यह घटना आरटीओ चेकिंग के दौरान हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही बसों की रुदौली थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास RT0 चेकिंग कर रहे थे। बिहार की यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान करीब 3 घंटे तक बस टोल प्लाजा पर खड़ी रही। इस दौरान दो अलग-अलग बसों में दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

चेकिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर से दोनों की मौत हुई है। नीतीश कुमार ने बताया कि पिता का इलाज कराने दिल्ली एम्स गए थे। उनकी तबीयत खराब थी। वापस घर ले जा रहा था। आरटीओ द्वारा करीब 3 घंटे रोके जाने के कारण गाड़ी में उमस बढ़ने से उनकी मौत हो गई है। आप यहां भी है की तबीयत बिगड़ने पर इसकी सूचना बस ड्राइवर को दिया गया ड्राइवर ने आरटीओ द्वारा मरीज के इलाज को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। यात्री की मौत के बाद में बस के अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पता चला कि एक अन्य बस में भी एक मरीज मर गया है। यात्रियों का आरोप था कि मरीज के मरने के बाद आरटीओ ने उस बस को तत्काल रवाना कर दिया। 

हंगामा बढ़ता देख रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस और आरटीओ के बीच नोक झोंक भी हुई। हालांकि आरटीओ ने सभी बसों को रवाना किया। आरटीओ प्रवर्तन प्रवीण सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान बसों की परमिट व अन्य कागजात की चेकिंग की जा रही थी। इस एक मरीज के मरने की सूचना है। जो पहले से बीमार था। बस ड्राइवर से जब यह पूछा गया कि मरीज को बस क्यों बताएं तो उन्होंने बताया कि मरीज के परिजनों ने लिखित तौर पर दिया था कि यदि कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी। फिलहाल यह जांच का विषय है।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

8 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago