बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले- कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं

2019 11image 11 58 595975601ii - बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले- कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट विवादित जमीन को रामलला विराजमान को सौंप देने का फैसला किया है। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन कही और देने का फैसला सुनाया है। इस पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के बड़े मुद्दे का आज समाधान हो गया है।

बता दें कि यूपी सरकार ने फैसले के मद्देनजर अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थान को 9 से सोमवार 11 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

40 दिन तक हुई अयोध्या मामले पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 2017 में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई. उस समय चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा थे। दीपक मिश्रा के बाद रंजन गोगोई CJI हुए। 8 जनवरी, 2019 को रंजन गोगोई ने ये मामला पांच जजों की एक खंडपीठ के सुपुर्द किया। 8 मार्च, 2019 को अदालत ने सभी मुख्य पक्षों को आठ हफ़्ते का समय देते हुए कहा कि वो आपसी बातचीत से मध्यस्थता की कोशिश करें। 13 मार्च को मध्यस्थता की कार्रवाई शुरू हुई। मई में कोर्ट ने इसका समय बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दिया। मगर मध्यस्थता की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं। 6 अगस्त से कोर्ट ने फाइनल दलीलें सुननी शुरू कीं। 16 अक्टूबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। इस मामले पर 40 दिन तक सुनवाई चली थी। जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago