क्रिकेट-समाचार

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।

किक्रेट_समाचार।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 06/11/2023 को खेले गए 38वें मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए, चरित असालंका 108 रन, सदीरा समरविक्रमा 41 रन, पथुम निसांका 41 रन , धनंजय डी सिल्वा 34 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट, शोरफुल इस्लाम ने 2 विकेट, कप्तान शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए।

श्रीलंका के 279 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 41.1 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हुसैन शांतो ने 90 रन, कप्तान शाकिब अल हसन ने 82 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट , महेश थीक्षाना ने 2 विकेट, एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट लिए।

श्रीलंका टीम इस हार से इस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। इस मैच को एंजलो मैथ्यूज को टाइम आउट करने के लिए भी याद रखा जाएगा। बांग्लादेश की जीत से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालिफिकेशन की रेस दिलचस्प हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए इस वर्ल्ड कप 2023 में पाइंट टेबल की टॉप 8 टीमों को ही मिलेगी। , श्रीलंका ,बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स में दो टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

15 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago