बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 छात्र घायल, रौनाही के महोली गांव में हुई घटना,

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 छात्र घायल, रौनाही के महोली गांव में हुई घटना,बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 छात्र घायल, रौनाही के महोली गांव में हुई घटना,

जिले के रौनाही थाने की सत्तीचौरा क्षेत्र के गोड़वा गांव के पास छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलट गई। घटना में एक बच्ची समेत तीन को हल्की चोट आई है।
बीकापुर बिधायक अमित सिंह चौहान के महोली गांव स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज की बस संख्या यूपी 42 टी 6305 जिसका फिटनेस 25 अप्रैल 2020 एवं परमिट 26 दिसंबर 2019 को खत्म हो गया था, खुदियापुर, दिगम्बरपुर, देवराकोट, करेरू समेत गोड़वा गांव के छात्रों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से डलुआभारी गांव के छात्रों को लेने जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग से चंद कदम चलते ही पीछे से एक बाइक सवार ने बस से पास मांग लिया तो चालक राम नेवाज ने बस को पटरी पर करने की कोशिश की।
लेकिन वहीं पटरी पर उगी घासों के नीचे पानी के बहाव से बन चुका एक गहरा गड्ढा था। जिसमें उतरते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और बस गन्ने के खेत में पलट गई। बस पलटते ही चालक और परिचालक ने तुरंत इमरजेंसी गेट खोलकर छात्रों को बस से बाहर निकाला है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में दिगम्बरपुर की करीब चार वर्षीय नर्सरी की छात्रा नित्या वर्मा को चोट आई है। इसके अलावा एक छात्र को हांथ में और दूसरे को नाक में चोट लगने की बात बताई जा रही है। जिनका पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

 

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago