
फर्जी पास देने के मामले में दो गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालु को फर्जी पास देने व 4,000 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना निवासी संजीव कुमार गुप्ता से श्रीरामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर ठगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी जय शेख सिंह और अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मीनाक्षी यात्रियों के लिए निजी कार उपलब्ध कराती है और जय शेख उसका चालक है। वीआईपी दर्शन के लिए पैसे मीनाक्षी ने लिए थे और जय शेख ने कंप्यूटराइज्ड फर्जी पास उन्हें उपलब्ध कराया था। पूछताछ में दोनों यह बात स्वीकारी है।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि टूरिस्ट गाइड सत्येंद्र तिवारी की इस मामले में भूमिका नहीं मिली है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More