अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रेस वार्ता को संबोधित करते सांसद लल्लू सिंह मौजूद अन्य पदाधिकारी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते सांसद लल्लू सिंह मौजूद अन्य पदाधिकारी।

अयोध्या।

अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव कार्यालय पर विकसित भारत-मोदी की गारंटी अभियान की शुरूवात की गई। लोक सभा क्षेत्र में अभियान के तहत दो एलईडी रथों का संचालन किया जाएगा। जिसमें रखी जनकांक्षा पेटिका में जनता से सुझाव मांगेगे। अभियान के तहत मिलने वाले महत्वपूर्ण सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। रथों का संचालन सभी ब्लाक तथा ग्रामों किया जाएगा। इस दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प 2047 के तहत भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना है। विगत 10 सालों में मोदी सरकार ने समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है।

गरीब कल्याण के तहत आवास, बिजली, हर घर नल हर घर जल, विधवा पेंशन बढ़ानें तथा किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट के माध्यम से कुटीर उद्योगों को बढावा दिया है। देश भर के आस्था के केन्द्रों के विकास का कार्य हुआ है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में जनभावनाओं के अनुरूप राम मंदिर बनाने का कार्य हुआ है। विंध्यवासिनी धाम से अयोध्या फोर लेन, प्रयाग से सुल्तानपुर फोर लेन बन रही है। सुल्तानपुर से अयोध्या फोर लेन का कार्य जल्द प्रारम्भ हो जाएगा। अयोध्या रिंग रोड का टेडर हो चुका है। जल्द काम शुरू होगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। अयोध्या को सुन्दर बनाना मोदी सरकार का सपना है। इसके लिए अयोध्या का समग्र विकास किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के गौरव को बढाया है। सपने नीचे तक उतरे है तथा पूरे हुए है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए पार्टी व सरकार संकल्पित है।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनकांक्षा पेटिका में जनता के सुझावों को विभिन्न माध्यमों से केन्द्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जिसमें से महत्वपूर्ण व जनकल्याण से जुडे़ सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रेस कान्फरेंस के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, लोक सभा चुनाव संयोजक डॉ. बीबी मणि त्रिपाठी, डा बीडी द्विवेदी, सूरज सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago