अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रेमी से बात करने पर रोका तो पुत्री ने पिता पर दर्ज कराया केस।

प्रेमी से बात करने पर रोका तो पुत्री ने पिता पर दर्ज कराया केस।

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से बात करने से रोकने से नाराज पुत्री ने अपने पिता के ही विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। बेटी की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इतना ही नहीं वह पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने अकेले या परिवार के किसी सदस्य के साथ नहीं बल्कि प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंची थी।
यह चौंकाने वाला मामला मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है।  जमुनियामऊ गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती रात के  अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी वहां पहुंचे पिता ने बात करने से मना किया और डांटने लगे।  यह बात उसकी पुत्री को नागवार गुजरी और उसने बुधवार की सुबह अपने प्रेमी को घर बुला लिया। घर से वह अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।


तहरीर देखकर एक बार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह खुद चौंक गए। उन्होंने तत्काल गांव से युवती के पिता को कोतवाली बुलाया। यहां पर संभ्रांतजनों ने युवती को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती पर कोई असर नहीं हुआ और वह पिता पर केस दर्ज कराने पर अडिग रही। युवती ने बताया कि वह बालिग है और प्रेमी से ही शादी करेगी।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुत्री की तहरीर पर पिता के खिलाफ मारने पीटने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया।  पिता को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

9 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago