प्रशासन ने भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील

IMG 20200227 WA0053 - प्रशासन ने भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील✍नितेश सिंह रूदौली/अयोध्या

  • होली के पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी के चलते पटरंगा थाने में गुरुवार को पीस कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें एएसपी निपुण अग्रवाल एसडीएम विपिन कुमार सिंह व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पटरंगा थाना क्षेत्र के सभी समुदायों के संभ्रान्त व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।अधिकारियों ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया कि खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • पटरंगा थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी अयोध्या निपुण अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एएसपी ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • इस मौके पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा। होली का पर्व आपसी सौहार्द्र के साथ मनाया जाय। पर्व पर मादक पदार्थ खाने व बेचने की सूचना से पुलिस को अवगत कराया जाय।उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द्र बिगाडने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
  • बैठक मे उपस्थित प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों ने आग्रह किया कि पर्व के नाम पर अराजकता फैलाने वाले की सूचना हर हालत मे पुलिस को महैया कराया जाय। बैठक मे उपस्थित लोगों ने अपने आस पास की समस्याओं से भी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।
  • इस अवसर हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह एसआई अभिषेक त्रिपाठी प्रधान नसीम खां प्रधान बाबूपुर सतीश यादव प्रभात वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago