बीकापुर - अयोध्या

प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के हृदयीपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को रात अज्ञात युवक की कुचलकर दर्दनाक मौत हो जाने के मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय दिलीप गौड़ पुत्र कृष्ण प्रसाद गौड़ के रूप में हुई। मृतक युवक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुराहट में कक्षा 10 का छात्र बताया जाता है। मृतक के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात मृतक दिलीप भोजन करने के बाद बिस्तर पर लेटा हुआ था। उसके बाद कहीं चला गया। बृहस्पतिवार सुबह दिलीप के घर से गायब होने की जानकारी होने के बाद खोजबीन की जा रही थी।

हाईवे पर युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़ों से मृतक की पहचान की गई। बताया कि मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी अविवाहित था। मृतक के पिता घर पर रहते हैं। तथा मां प्राथमिक विद्यालय खजुरहट में रसोईया के पद पर तैनात हैं। संभावना जताई जा रही है कि रात में किसी भारी वाहन की चपेट में जाने से दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

प्रभारी कोतवाली जय किशोर अवस्थी ने बताया कि परिजनों द्वारा कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक रात में किस उद्देश्य घर से निकला था? मौके पर उसके पास कोई मोबाइल और पहचान पत्र नहीं मिला? जिसको लेकर लोगों में चर्चा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago