पॉजीटिव केस मिलने के बाद तालगांव सील, गांव को किया गया सेनीटाइज।

IMG 20200606 WA0019 - पॉजीटिव केस मिलने के बाद तालगांव सील, गांव को किया गया सेनीटाइज।

✍नितेश सिंह, रुदौली

  • कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।शुक्रवार को मवई थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में एक कोरोना पाजीटिव केस पाए जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार बीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में गांव को सील कर पूरे गांव को सेनिटाइज कराया।
  • तालगांव के आठ प्रवासियों का ब्लड सैंपल जांच के लिए तीन जून को केजीएमयू भेजा गया था।जिसमें से शुक्रवार को एक युवक की जांच रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई।संक्रमित युवक एक सप्ताह पहले मुंबई से ट्रेन से घर आया था और घर में ही रह रहा था।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित युवक को एंबुलेंस से डॉ.राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सरयू हास्टल स्थित आयसोलेसन सेंटर भेजा गया है तथा संक्रमित युवक के संपर्क में आए पांच लोगों को झुनझुनवाला क्वारनटीन सेंटर भेजा गया है।
  • मवई के थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने बताया कि गांव की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।प्रधान प्रतिनिधि दीपक अरुण तिवारी ने बताया कि चार टीमें गांव का सर्वे कर रही है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव को सेनीटाईज किया जा रहा है।
  • एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
Web Admin

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago